अपना ज़िला चुनें

सभी ज़िले: उत्तर प्रदेश · बिहार · मध्य प्रदेश · दिल्ली

EN

आचार संहिता

अंतिम अपडेट: 21 अक्टूबर 2026

कस्बा एक डिजिटल समाचार प्रकाशक के रूप में सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यवर्ती दिशानिर्देश और डिजिटल मीडिया आचार संहिता) नियम, 2021 के भाग III और उसके परिशिष्ट में दी गई आचार संहिता का पालन करता है। इसमें शामिल हैं:

  1. भारतीय प्रेस परिषद के पत्रकारिता आचरण के मानदंड
  2. केबल टेलीविज़न नेटवर्क (विनियमन) अधिनियम, 1995 की धारा 5 के तहत कार्यक्रम संहिता
  3. किसी भी लागू क़ानून के तहत प्रतिबंधित सामग्री का प्रकाशन न करना

व्यवहार में इसका मतलब

  • सटीकता: हर तथ्य आधिकारिक स्रोत से, और स्रोत का लिंक हर ख़बर में।
  • निष्पक्षता: हम राय और ख़बर को अलग रखते हैं।
  • निजता और गरिमा: किसी व्यक्ति के बारे में बिना आधार कोई बात नहीं।
  • सुधार: गलती होने पर खुलकर सुधार (सुधार नीति)।
  • शिकायत: शिकायत निवारण व्यवस्था, समय-सीमा के साथ।